● सरसवां ब्लाक में सुशासन दिवस व किसान सम्मेलन के रूप में मनायी गयी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती ।
कौशांबी। सरसवां ब्लाक परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती के रूप में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय जी अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बीच किसानों का उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में किसान व भाजपा कार्यकर्ता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को सुनने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी किसानों ने एकाग्र चित्त से माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना।
किसानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को व कौशांबी प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय जी को व उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद किया और हमेशा सरकार के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला मंत्री दिनेश पांडे, संगीता सरोज, मंडल अध्यक्ष सरसवां बृजेश मिश्रा, पश्चिम शरीरा मंडल अध्यक्ष भास्कर सिंह, मंडल महामंत्री प्रमोद भार्गव , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओम नारायण शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी द्विवेदी, अशोक मिश्रा ग्राम प्रधान ऊनो, दीप नारायण त्रिपाठी प्रधान संघ जिला अध्यक्ष, शंकर दयाल सिंह, तिलक नारायण द्विवेदी, आशीष तिवारी, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहित पांडेय, राजीव तिवारी , प्रकाश पांडे मंडल उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा जिला मंत्री सतरूपा पाठक, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, रत्नेश पांडे, विद्या भूषण पांडे, महेंद्र सिंह,सुनील विश्वकर्मा, प्रदीप मिश्रा, आदि हजारों की संख्या में किसान व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।