● पुलिस चौकी के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर धड़ल्ले से बिक रहा भांग के ठेके पर गांजा, कस्बे की युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद
कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा चौकी से चंद कदम की दूरी पर पुलिस की नाक के नीचे धुआंधार सरकारी भांग के ठेके में गांजा बेखौफ बिक रहा है। जिससे कस्बे की युवा पीढ़ी तेजी से नशे का शिकार होती जा रही है और युवाओं का भविष्य भी धुएं के साथ उड़ता जा रहा है।
गांजे की लगभग 10 ग्राम की पुड़िया का दाम 200 लिया जाता है। युवा पीढ़ी नशे की आदी होती जा रही है। परिवार के बच्चों की शुल्क व अन्य सुविधाओं के लिए गंजेड़ी पैसे नहीं जुटा पा रहें है। परन्तु नशे की लत में इतना चूर हो चुके है कि जैसे तैसे जुगाड करके गांजा खरीद कर पी रहें है। अगर ऐसा चलता रहा तो नशा मुक्त भारत के बजाय नशा युक्त भारत बन जाएगा। सरकारी भांग की दुकान का ठेकेदार ऊंची पहुंच का हवाला देकर पुलिस की सेटिंग कर खुलेआम गांजा बेचवा रहा है।