पुरानी रंजिश में चार लोगों पर हमला, सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती

पुराने विवाद की रंजिश को लेकर घर के बाहर बैठे एक महिला समेत चार लोगों पर हमला करते हुए उनको पीट दिया गया।सभी घायल जब थाने पहुंचे तो उनकी सुनवाई नही की गई।सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
मामला हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के चैनखेडा का है।यहां के निवासी जगदम्बा प्रसाद 65 का कहना है कि वह अपने घर के बाहर बैठे इसी बीच शिवकुमार अशोक घुरई आदि लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आये और उसे मारने लगे।जब वह चीखा तो बचने आयी पुत्री ऊषा 25 पुत्र नरेंद्र 20 व पुत्र राघवेंद्र 22 को भी पीट दिया जिससे सभी का सर फट गया और यह लोग धमकी देते हुए भाग निकले। घायल जगदम्बा के पुत्र  जितेंद्र ने बताया कि कुछ समय पहले बच्चों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था जिसके बाद से यह लोग रंजिश रखने लगे थे।बताया इसी बात को लेकर इन लोगों ने मारापीटा।सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती है।आरोप लगाया जब वह लोग थाने पर गए तो सुनवाई के बजाए थाने से चलता कर दिया गया।मामले में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नही है।