हरदोई– टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई है। जिसमें बच्ची के शोर मचाने पर आरोपित युवक भाग गया। जिसे गांव के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और डॉयल 112 पुलिस को सौंप दिया। आरोपित युवक रिश्ते में मासूम का चाचा बताया जा रहा है। पुलिस ने ताऊ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है।
बताया गया कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 7 वर्षीय मासूम जब बच्चों के साथ खेल रही थी उसी समय आरोपित ने निशाना बनाया। मोबाइल में गेम दिखाने के बहाने मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और फिर उसको मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाने लगा। फिर आरोपित ने मासूम व अपने कपड़े उतारकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। बच्ची के रोने पर दरिंदे ने मासूम का मुंह दबाया और थप्पड़ भी मारा।