शनिवार की शाम को दो बच्चों में आपस में विवाद हुआ। उसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि जान का घातक बन गया। मामला जब बच्चों के घर पहुंचा, तो एक युवक ने दूसरे युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया।
वारदात कोतवाली शहर के नवी पुरवा की है। मोहल्ला निवासी प्रभु का बेटा घर के बाहर खेल रहा था बताया गया है वहीं पर मोहल्ला के ही काली का बेटा खेल हा था। दोनों के बीच विवाद हो गया उसके बाद जो मामला दोनों के घर पहुंचा। उसके बाद प्रभु का आरोप है काली तलवार लेकर उसके घर में घुस कर गला काटने की कोशिश की । यही नहीं शरीर पर भी कई जगह वार कर दिया है। उसके बाद प्रभु के परिजनों ने जिलाअस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने प्रभु की हालत नाजुक देख कर लखनऊ रेफर कर दिया है।