शाहाबाद- कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षो के बीच पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये।इसमें कई लोगो की हालत गम्भीर बतायी जाती है कोतवाली के लोनी में जीशान पुत्र साजिद का दूसरे पक्ष के मो0 रजा के साथ विवाद चल रहा था।इसी को लेकर पहले दोनों पक्षो में गाली गलौच हुआ फिर लाठी डंडे चलने लगे।इसमें एक पक्ष से हुस्ना पत्नी साजिद रेहाना पुत्री साजिद तवस्सुम पुत्री साजिद इराक पुत्र अबरार व साजिद को गहरी चोटे आयी।वही दूसरी तरफ के मो0 रजा गम्भीर रूप से घायल होने पर वेहोश हो गये।पुलिस में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है।