5 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपित की जमकर पिटाई की

———————-जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव में प्राइमरी विद्यालय परिसर में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मासूम की चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। नाराज ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की।

सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि एक 5 से 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। आरोपित की ग्रामीणों ने पिटाई की है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाईट—समशेर अली ग्रामीण
बाईट—एएसपी समर बहादुर सिंह