घर में घुसकर युवती से युवक ने दुष्कर्म कर डाला। जब युवती चीखी तो उसका भाई आ गया लेकिन कामांध ने युवती के ही भाई को अपने चचेरे भाई की मदद से तमंचा लगाकर धमकाया। इससे आहत होकर पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना से मृतका के परिवारीजनों में खासा कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस, आरोपी की तलाश कर रही है।
मामला हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र की निवासी एक युवती रात को अपने घर मे अकेले कमरे में सो रही थी आरोप है कि गांव का ही अभिषेक उर्फ रानू पुत्र अवनीश उसके घर मे रात दो बजे जा घुसा।युवक उसके घर के अंदर घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म कर डाला। चीखने चिल्लाने पर उसका भाई आ गया तो आरोपी युवक अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर धमकी दी और फिर आरोपी मौके से रफूचक्कर हो गया। उधर दुष्कर्म से क्षुब्ध होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पीडि़त परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।शव का पोस्टमार्टम कराया है।