शौच गयी युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास रिपोर्ट दर्ज

हरदोई- बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 19वर्षीय युवती दिनांक26 सितम्बर सुबह 9 बजे बाहर शौंच जा रही थी । जैसे ही गांव के बाहर बाग़ में पहुँची वहाँ पहले से ही घात लगाकर बैठे ग्राम पालथुआ निवासी रामकृष्ण 35 पुत्रबंधा  ने उसे दबोच लिया और झाड़ियों में खींचते हुए अश्लील हरकते करने लगा । जिससे उसके कपडे खुल गए जिसका युवती ने विरोध करते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया । जिससे आस पास से ग्रामीण आ गए तो आरोपी मौके पर से भाग गया । मामले में माँ की तहरीर पर आज मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।