तीन वर्ष की बच्ची का अपहरण

साण्डी- थाना क्षेत्र के ग्राम तेरिया निवासी तीन साल की लड़की का एक युवक अपहरण कर ले जा रहा था तभी किसी ने देख लिया तो आरोपी भाग निकला। मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

थानाध्यक्ष राकेश चन्द्र आनंद ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तेरिया निवासी सुदामा पुत्र गंगाराम पडो़स की एक तीन साल की लड़की का अपहरण कर खेत में ले जा रहा था। इसी बीच किसी की नजर पड़ गयी तो आरोपी बालिका को छोड़करकर भाग निकला।