कछौना (हरदोई) : मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के लिए प्रभारी निरीक्षक हंसमती की टीम ने बृहस्पतिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता गोष्ठी की।
उन्होंने बताया महिला सुरक्षा उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोई आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112, 181,1090 पर तत्काल काल कराएं। पुलिस सहायता तत्काल मिलेगी। आपको डरने की आवश्यकता नहीं है। आधी आबादी को बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। बालिकाओं से उनके अनुभव को जाना। महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिला कर मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सखी सेंटर, महिला समूह, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना आदि ने महिलाओं को सशक्त बनाया है। महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण में नई दिशा दे रही हैं। छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को दर्शाया। काफी छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वार्ड कृति द्विवेदी, विद्यालय की समस्त शिक्षक गण व पुलिस टीम मौजूद रही।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता