हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से एक भैंस की दर्दनाक मृत्यु

कछौना (हरदोई) : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झब्बू खेड़ा में एक पशुपालक की भैंस हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गयी। पशुपालक वारिस अपनी भैंस को बृहस्पतिवार को चलाने हेतु खेतों की तरफ ले गया था। जहां खेतों में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा था। जिसकी चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। पशुपालक बाल-बाल बच गया।

विभागीय लापरवाही के चलते एक पशुपालक का पशुधन का नुकसान हो गया। सरकार के लाख प्रयास के बावजूद जर्जर विद्युत लाइन की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। वहीं विद्युत कर्मियों का विद्युत लाइन सही कराने के काफी लापरवाही रहती है। जिसका खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ता है। पशुपालक कोतवाली कछौना, पशुपालन, विद्युत विभाग को सूचना दे दी है। अवर अभियंता ने बताया मौके की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजकर हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता