आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध कच्ची शराब की बरामद

सण्डीला, हरदोई। अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय यम भुसरेड्डी के आदेश पर पंचायत चुनाव एवं आगामी होली त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत वुधवार को आबकारी एवं अतरौली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना अतरौली के ग्राम, जाजपुर, टिकनखेड़ा, पकरियाकोल, ढिकुन्नी एवं कुरैध में संयुक्त दबिश दी गई।

दबिश के दौरान लगभग 105 लीटर कच्ची शराब तथा 1200 किलोग्राम लहन व 2भट्ठी सहित शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुये। बरामद शराब एवं उपकरणों को कब्जे में लेकर लहन को मौके पे नष्ट किया गया।अभियुक्त पप्पूसिंह पुत्र बाबू, अभय सिंह पुत्र सुरेश सिंह दोनों निवासी कुरैध थाना अतरौली को मौके से 40 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) एवं आईपीसी की धारा 272 के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया। मुन्नी पत्नी सुरेंद्र,राजो पत्नी मुनवा प्रसाद दोनों निवासी ढिकुन्नी थाना अतरौली के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इस दौरान आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक संडीला दिलीप वर्मा, प्रधान आबकारी सिपाही जितेंद्र गुप्ता, राम प्रकाश तथा आबकारी सिपाही राजेश वर्मा, सुनील कुमार तथा थाना अतरौली पुलिस से उपनिरीक्षक सोनू सिंह मय स्टाफ मौके पे मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता