लोकतंत्र रक्षा सूत्र बांधकर मतदान के लिए किया जाएगा जागरुक

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि जनमानस को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु जागरुक करने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त बूथों पर 17, 24 एवं 31 मार्च 2019 को विशेष मतदाता जागरुकता दिवस मनाया जायेगा।

उन्होने बताया है कि इन तिथियों में समस्त बीएलओ, आशा, आंगनबाड़ी, सेक्रेटरी आदि सम्बन्धित कर्मचारी अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहेगें और लोगों को जागरुक करेगें कि जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है तथा जिनका नाम मतदाता सूची से किसी कारण कट गया है या नाम गलत हो गया है तो वह अपने क्षेत्र के बूथ पर पहुंच कर निर्धारित फार्म भरवा कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल एवं ठीक करा सकते है। श्री खरे ने समस्त एआरओ, खण्ड विकास अधिकारियों एवं जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह उक्त तिथियों में अपने क्षेत्र के बूथों पर जाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के प्रति जागरुक करने के साथ लाल रंग का लोकतंत्र रक्षा सूत्र कलाई पर बांधा जायेगा तथा बताया जायेगा कि यह रक्षा सूत्र मतदान करने के उपरान्त ही खोला जायेगा।