बाबा रामपाल के अनुयायी हिन्दू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पत्रिकाएं बांटते हुए गिरफ्तार

अलीगढ़ में बाबा रामपाल के 22 अनुयायी हिन्दू धर्म के खिलाफ प्रचार पुस्तिका बांटते हुए देहली गेट के जलालपुर से गिरफ्तार किए गए हैं । मालूम हो कि रामपाल के अनुयायी अंध श्रद्धा-भक्ति नाम की पुस्तिका बाँट रहे थे जिस पर धर्म जागरण मंच ने कड़ा विरोध जताया था । इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँच गया । पुस्तिका में देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गयी हैं । भारतीय संविधान के अनुसार किसी भी धर्म के प्रति विद्वेषपूर्ण कृत्य घोर अपराध की श्रेणी में आता है ।