सिपाही संतोष यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नाराज प्रेमिका निकली क़ातिल

आज़मगढ़ में सिपाही संतोष यादव हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है । संतोष यादव की हत्या उसी की प्रेमिका ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कर दी थी । सिपाही संतोष यादव का एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था । लेकिन संतोष यादव की शादी कहीं और तय हो गयी थी । इस बात को लेकर आपस में तनातनी भी चल रही थी । किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि नाराज प्रेमिका अपने परिजनों से मिलकर इतना बड़ा काण्ड कर डालेगी । पुलिस ने संतोष यादव कीहत्या के लिए जिम्मेदार प्रेमिका व शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।