कब्रिस्तान दिलाये जाने की मांग की

पिहानी- क्षेत्र के ग्राम बंजारापुरवा मजरा वाजिदनगर निवासी बंजारों ने सामूहिक रूप से कोतवाली पिहानी का घेराव करके कब्रिस्तान दिलाये जाने की मांग रखी। कहा कि प्रधानी का चुनाव आने पर प्रत्याशी अपना कोई खेत देकर हमदर्दी जताते हैं और चुनाव के बाद वह वापस ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि शव को दफन करने के लिए उनके पास न तो कोई जगह है और न ही कब्रिस्तान। इसी बात को लेकर बंजारों ने कब्रिस्तान दिलाये जाने की बात रखी।

ज्ञात हो कि बंजारों के समुदाय में गुलजार की मृत्यु हो जाने पर जब अपने गांव में स्थित कब्रिस्तान पर शव को दफनाने गए तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और शव को दफनाने नहीं दिया।