दुर्घटना के कारण मृत गोवंश का हुआ अंतिम संस्कार

शिव बिलग्राम (बिलग्राम)-


हरदोई- बिलग्राम मार्ग पर परसों शाम हुई एक सड़क दुर्घटना से मृत गोवंश का अंतिम संस्कार कल रात को काफी प्रयासों के बाद करवा गया। मृत गोवंश को जेसीबी से गड्ढा खुदाई कर जमीन में दबा (दफ़्न कर) दिया गया। बताते चलें दुर्घटना स्थल हरदोई- बिलग्राम मार्ग पर गल्ला गोदाम के पास सभी किनारे पड़ा गोवंश काफी समय से बदबू दे रहा था और कुत्ते और पक्षी आदि नोचकर खा रहे थे जिसकी सूचना करीब सायं पांच बजे वहां से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता शिव यादव ने जिले के गो रक्षा प्रमुख आराध्य मिश्र को दी। वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया । किसी के द्वारा प्रशासन को सूचना नहीं दी गई । तत्पश्चात नगर पालिका प्रशासन को सूचना देने पर किसी कारणवश जेसीबी मशीन नहीं मिल सकी। चेयरमैन हबीब अहमद और ईओ मीनू सिंह से वार्ता करने के बाद नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक रूपेश खन्ना कर्मियों के साथ ट्रैक्टर और ठेलिया लेकर करीब सायं 7: 30 बजे पहुंचे और उसे कूड़े में फेंक कर लौट आए । इस बीच बजरंग दल के गो रक्षा प्रमुख और अजय कुशवाहा आदि यथास्थान पर डटे रहे। इसके बाद विधायक आशीष सिंह आशू लोगों के सहयोग से काफी प्रयासों से जेसीबी मशीन से कन्नौज मार्ग पर करीब रात 10 बजे गड्ढा खुदवाकर मृत गोवंश को गड़वा कर अंतिम संस्कार करवा दिया गया।