रामू बाजपेयी–
पाली (हरदोई)- मंगलवार को नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन में समर कैम्प का शुभारंभ हुआ। समर कैम्प में बच्चों के लिए तरह-तरह के खेल-कूद, व्यायाम, डांस, मेहंदी, जिल्दसाजी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध रंजन गुप्ता ने बताया कि समर कैम्प के माध्यम से हम बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाने का प्रयास करते हैं। श्री गुप्त ने आगे बताया कि स्मार्ट टीवी और कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से भी बच्चों को समर कैम्प में शिक्षित किया जाएगा तथा इसके साथ ही बालिकाओं के लिए डांस, मेहंदी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
विद्यालय के शिक्षक दिलीप दीक्षित ने बच्चों को आसन आदि कराए तथा उन्हें आसनों से होने वाले लाभों को विस्तार से बताया। आसन के दौरान बच्चे काफी प्रसन्न नजर आए।
इस अवसर पर सुनील शुक्ल, अनुपम अग्निहोत्री, ज्ञानप्रकाश त्रिवेदी, रामप्रकाश राजपूत, विशाल बाजपेयी, हनुमान शरण, मुरारी पाण्डेय, राजीव पांडेय आदि के साथ साथ समस्त शिक्षक मौजूद रहे।