हरदोई– एक होटल मे प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष एड हाईकोर्ट आदर्श दीपक मिश्रा ने कहाकि 3 सितम्बर को लखनऊ मे सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रखा गया है जिसमे पूरे जनपद से नौजवान बढ चढ कर हिस्सा लेगा।
उन्होंने कहाकि सवणो के चिन्तन मे सर्व समाज हित सवोपरि है देश की तरकी मे दलितो पिछडो अगडो की बराबर की हिस्सेदारी है लेकिन सरकार लगातार अत्याचार कर रही है। हम सब चाहते है कि जिस तरिके से देश प्रदेश आयोग है उसी तरीके से सरकार को सवर्ण आयोग का गठन करना चाहिए । उपवास कार्यक्रम के साथ हस्ताक्षर अभियान जन जागरण अभियान के साथ साथ सस्कार से विधिक लडाई भी लडेगे ।
छात्र संघ के जिलाअध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने कहा उपवास कार्यक्रम मे हरदोई से ज्यादा से ज्यादा युवा व पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लरवनऊ जायेगे।सवर्ण समाज समाज का मार्ग दर्शक माना जाता है देश मे सरकार के द्वारा एक दुसरे मे भेदभाव नही करना चाहिए। सभी को समान अवसर प्रदान करने चाहिए।सवर्ण समाज को पदप्रदर्शक माना जाता है अपनी सम्स्या आयोग मे उठा सकते है आयोग को लेकर सरकार से आर पार की लडाई लडेगे।
अल्पसख्यंक सभा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा सवर्ण चेतना सभा सर्व समाज की स़मस्याओं को लेकर काम कर रहा है सवर्ण आयोग के गठन की माँग को लेकर संगठन ने सत्याग्रह की शुरूआत उपवास है इसके बाद मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर से मुख्यमंत्री आवास तक सवर्ण आयोग को लेकर क्रान्ति यात्रा चलाने का काम करेगे। सवर्ण चेतना सभा के जिला अध्यक्ष एड योगेश सिह एव महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा मिश्रा एड ने कहा सवर्ण आयोग का गठन जल प्रदेश सरकार के करना चाहिए । जिससे कि आम परेशान व्यक्ति भी अपनी समस्या आयोग मे उठा सके। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से आरिफ खान प्रदेश अध्यक्ष, आदर्श मिश्रा जिलाध्यक्ष छात्र संघ, प्रतिभा मिश्रा जिलाध्यक्ष महिलासभा, योगेश सिंह जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष बाजपेई, प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्ष राज सिंह, विजय पाण्डेय, राम जी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।