● उप जिलाधिकारी सिराथू के निर्देश पर ग्राम सभा कनवार की बेशकीमती बंजर भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को ढहाया गया ।
कौशांबी : सिराथू तहसील के अन्तर्गत ग्राम सभा कनवार के मजरा मेडीपुर में ग्राम सभा की बेशकीमती बंजर भूमि खाता संख्या 379 जो कि 0:0285हेक्टेयर भूमि पर दबंगों की नजर गड़ गयी । जिसमें रातों रात आधा दर्जन झोपड़ी डाल दी गई!उक्त अवैध कब्जे की सूचना ग्राम प्रधान को हुई तो ग्राम प्रधान ने हल्का लेखपाल सुनील कुमार , पुलिस चौकीअझुवा सब इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा को साथ लेकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया ।
ग्रामीणों ने बताया उक्त भूमि पर 15 वर्ष पूर्व से मंगल सोनकर झोपड़ी डाल रखा था, जिसका वाद उपजिलाधिकारी सिराथू के यहाँ चल रहा था । इसके बावजूद गांव के ही दबंगों द्वारा मंगल सोनकर की झोपड़ी हटा कर एक ही परिवार के 6 लोगों ने रातों रात मिट्टी डाल कर झोपड़ी बना लिया । मंगल सोनकर पुत्र चौसाठी ने उपजिलाधिकारी सिराथू को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमे गाँव के ही लोगों ने पेड़ काट कर मिट्टी डाली और 6 अलग अलग स्थानों पर झोपड़ी डाल दी । जिसे राजस्व विभाग के द्वारा हो रहे अवैध कब्जे को हटवाया गया, प्रशासनिक कार्यवाही से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया ।
जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट