फौजी संदीप सिंह ग़रीब की भूमि पर कर/करा रहा ज़बरन कब्ज़ा

अमेठी जिला के गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे शिवचरन का पुरवा मौजा दयालापुर में ग़रीब की ज़मीन पर फौजी संदीप सिंह ने जबरन कब्जा कर लिया है ।

बताते चलें कि शिवम सिंह उम्र 18 वर्ष पुत्र मकरंद सिंह जो विक्षिप्त है, इसके पिता मकरंद सिंह की मौत हो चुकी है और चाचा’चाची व एक चचेरी बहन है जो इनकी देख देख करती है। शिवम सिंह की जमीन जायदाद के मामालिकाना हक़ जिला अधिकारी को दिया गया है । जब तक शिव सिंह बालिग व मानसिक रूप से सही नही हो जायेंगे तब तक शिवम सिंह की जमीन को न कोई बेच सकता है, न ही कोई खरीद सकता है । लेकिन गांव के ही संदीप सिंह फौजी ने शिवम सिंह को एक हफ्ते पहले अगवा कर लिया है और आज घर व ज़मीन पर जबरदस्ती कब्जा करने लगे । गांव वालों ने 112 डायल करके जमीन को कब्ज़ा होने से बचाया । पीड़ित शाशन व प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है ।