हरदोई- टड़ियावां थाना क्षेत्र के भडायल के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
टड़ियावां कोतवाली क्षेत्र में रविवार के दिन 2 बजे के करीब बाँधा पुलिया से अहिरोरी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत हो गयी। यहां अनुज पाल 18 पुत्र छोटे पाल निवासी सारीपुर छ्छेटा जो गाँव में परचून की दुकान करता है वह दुकान का सामान लेने अहिरोरी गया हुआ था। अहिरोरी से अपने घर मोटरसाइकिल से आ रहा था।वहीं धुरा मोड़ के पास पीछे से आ रहा तेज रफ़्तार ट्रक का पहिया चढ़ जाने से मौके पर मौत हो गयी। वही गाँव बरखेरवा से घर आ रहे मृतक के चाचा पंकज पाल ने मृत देख अनुज के पिता को सूचित किया। सूचना पाकर घर के सभी परिजन मौके पर आ गये।ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है वही ट्रक चालक भागने में सफल रहा है व शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।