गुजरात के राजकोट जिले के प्रांसला गांव में कल रात आग लग गयी थी । इस आग से तीन छात्राओं की मृत्यु हो गई है और 15 गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं । आचार्य धर्मबंधु जी के राष्ट्र कथा शिविर के वार्षिक समारोह के दौरान करीब 50 शिविरों में आग लग गई । ये छात्राएं उस समय टैंट में सो रही थीं । समारोह में शामिल सेना के जवानों की मदद से अग्निशमन दलों ने आग पर काबू पाया। करीब दो सौ छात्राओं को सुरक्षित बचा लिया गया ।
Related Articles
आग लगने से 4 घर जले
April 6, 2023
0
अल्पसंख्यक महिलाओं/बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु जागरुकता कार्यक्रम 20 जनवरी को
January 18, 2019
0
कोच्चि शिपयार्ड में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मृत्यु और सात घायल
February 14, 2018
0