कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चालक युवक को गंम्भीर चोटें आयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव के पास पांचाल घाट फर्रुखाबाद से बाइक से हुसैनापुर गॉव जानवरो को नाल चढाने जा रहे तोता बहादुरपुर गांव जनपद फर्रुखाबाद निवासी बृद्ध सहाबुद्दीन 55 वर्ष पुत्र बाबू खान की मौके पर मौत हो गई है। जबकि बाइक चालक लालू के भी हल्की चोटें आई हैं। दोनों हुसैनापुर गांव में जा रहे थे।मृतक के एक पुत्र है।