टड़ियावां/हरदोई– गुरुवार की देर शाम कस्वे में दूकान के बाहर खड़ी बाइक को उठाने के प्रयास में सफल न होने पर अज्ञात लोगों द्वारा उसे आग के हवाले कर दिया।पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।
कस्बा स्थित सी एच सी के सामने राजीव रंजन पुत्र रामआसरे वर्मा का आवास है।उसी में उनका अपना मेडिकल स्टोर है।शुक्रवार की शाम दूकान बन्द कर राजीव रंजन अंदर आवास में चले गए।वहीं पिता रामासरे गांव चले गए।समय लगभग 9 बजे शाम किसी अज्ञात द्वारा बाहर खड़ी होंडा ड्रीम योगा नं Up 30 x1326 को किसी ने आग लगा दी।लपटें देख पड़ोसी उमेश के शोर मचाने पर पीड़ित भी सपरिवार बाहर आया।सभी के सहयोग से जैसे तैसे आग बुझाई।तबतक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।पीड़ित ने बताया किसी अज्ञात द्वारा रंजिशन घटना को अंजाम दिया गया।दो जगह से गाड़ी लॉक होने के कारण शायद गाड़ी न ले जा पाने से क्षुब्ध होकर आग लगा दी गई।पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।