चकबंदी कार्यालय के बाहर से लेखपाल की बाइक चोरी

कौशाम्बी : मंझनपुर जिला मुख्यालय के तहसील परिसर में स्थित चकबंदी कार्यालय के बाहर खड़ी लेखपाल की बाइक चोरों ने पार कर दी जिसकी सूचना मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई है।

चकबंदी लेखपाल जगलाल शुक्रवार को अपनी बाहर खड़ी कर विभागीय कार्यों में व्यस्त हो गए ।शाम के वक्त जब छुट्टी मिलने के बाद वह बाहर निकले तो बाइक गायब थी ।जिसके बाद उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन गायब हुई बाइक का सुराग नहीं लगा मामले की शिकायत मंझनपुर कोतवाली पुलिस से कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ब्यूरो रिपोर्ट कौशाम्बी