धूमधाम से मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

कौशांबी। मानपुर गौरा में एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिद्धांतों के प्रणेता,भारतीय जनसंघ के संस्थापक राष्ट्रवादी महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 53वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल जी, मण्डल अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, जी ,युवा मोर्चा जिलामंत्री नीरज मोदनवाल,श्री नाथ मौर्य जी ,अजय पटेल जी रामसिहं सोनकर जी, धर्मेन्द्र सरोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वही नगर पंचायत अजुहा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि नामित सभासद विजय कुमार पटेल की अगुवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित विजय कुमार के प्रतिष्ठान पर पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए मनाई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए अझुवा के वरिष्ठ भाजपा नेता व नामित सभासद चंद्रपाल सिंह ने भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर जिला सदस्य आईटी विभाग एवं नगर संयोजक विजय कुमार,मुन्ना जहाजी मंडल उपाध्यक्ष पि.मो. सिराथू, राजू अग्रहरी, विजय कुमार आर्य, रूप सिंह लोधी, गब्बर लोधी, सुरेश, नरेश आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर चंद्रपाल सिंह लोधी निवासी मढ़ियामई अझुवा कौशांबी को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट