कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित – अभिनंदन सिंह

मंझनपुर, कौशाम्‍बी। पुलिस लाइन कौशाम्बी में स्वास्थ्य विभाग ने कैम्प लगाकर कोरोना से बचाव का टीकाकरण किया । कैम्प मे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने कोविड 19 का पहला टीका लगवा कर लोगो से अपील की कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसे सब लोग लगावाएं । किसी तरह से डरने की आवश्यकता नही है।

कोविड 19 की वैक्सीन अपने देश के योग्य वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों के द्वारा तैयार की गई है। प्रथम चरण मे स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगायी गयी है। स्वास्थ्य कर्मियों के बाद पुलिस विभाग के कर्मचारियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है ।

इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक कौशाम्‍बी अभिनंदन सिंह ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए लोगों से अपील की कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है।इसका कोइ साइड इफेक्ट नहीं है । यह सामान्य इंजेक्शन की तरह ही है। जिसका नम्बर आए तुरंत टीका लगवाए। इसके साथ ही मास्क लगाए ,सेनेटाइजर का प्रयोग करे और साबुन से हाथ धोएं । पुलिस अधीक्षक के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर और सीओ सदर डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने भी टीके की पहली डोज लगवायी । साथ ही अन्य पुलिस कर्मचारियों ने भी कोराना का टीका लगवाया।

मंझनपुर से विजय करण की रिपोर्ट