कछौना (हरदोई): भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को नगर पंचायत कछौना पतसेनी में धूमधाम से मनाया गया। नगर अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी व सभासद गणों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व०अटल बिहारी जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर नगर पंचायत कछौना पतसेनी कार्यालय पर पेंशन शिविर का आयोजन किया। जिसमें अभी तक जो सरकार द्वारा संचालित योजनाएं वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से वंचित परिवारों के आवेदन भरने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। जो अभी तक योजना का लाभ पाने से वंचित है, उनमें से कोई पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से छूट न पाए।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मीनू वर्मा, अधिशासी अधिकारी विध्यांचल, लिपिक जय बहादुर सिंह, सभासदगण रंजीत राव, अनुराधा, धर्मेंद्र सिंह, अभय सिंह उर्फ टिंकू, सभासद के पति इरफान, सभासद पति मुकेश सिंह, नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा सहित समस्त सभासदों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।