रामू बाजपेयी
पाली (हरदोई)- गुरुवार को नगर के शंकर लाल वाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष अवस्थी ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि नेता जी बचपन से ही प्रखर बुद्धि के और साहसी बालक थे। इसके अलावा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संतोष दीक्षित ने भी उनके बारे में विस्तार से बताया ।
इस मौके पर अर्चना अवस्थी, अमित अग्निहोत्री, राममोहन मिश्रा, राहुल कुशवाहा, कुलदीप त्रिवेदी ,शोभा शुक्ला, पल्लवी मिश्रा, अतुल अवस्थी, अनूप त्रिवेदी, गोविंद आदि शिक्षक मौजूद रहे।