वीराङ्गना लक्ष्मीबाई की जन्मतिथि पर कार्यक्रम किया गया आयोजित

क्रांतिकारी जन संघर्ष मोर्चा हिंदुत्व की हुंकार के तत्वाधान में श्याम सिंह जिला अध्यक्ष हरदोई की अध्यक्षता में शहीद उद्यान पार्क में 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जन्मतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । रानी लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी में 19 नवम्बर 1828 को हुआ था और झाँसी नरेश के साथ हुआ था ।

अंग्रेजों की डलहौजी नीति के विरोध में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ ‘अपनी झांसी कभी नहीं दूंगी’ का नारा देकर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर देने वाली वीरांगना को भला कौन भूल सकता है । अंग्रेज़ों के अत्याचार के खिलाफ़ लड़ते हुए सर्वस्व बलिदान करने वाली लक्ष्मीबाई प्रेरणास्रोत के रूप में सदैव जीवित हैंं ।

इस अवसर पर 1857 के प्रमुख क्रांतिकारी मंगल पांडे, नाना साहब बिठूर, स्वामी दयानंद सरस्वती, नरपत सिंह के साथ ही मूर्धन्य क्रांतिकारी भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल को याद करते हुए रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । भगत सिंह व चंद्रशेखर आजाद शहीद स्थल पर भी माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए । एवं इस कार्यक्रम का संबोधन अंकित गुप्ता जी के द्वारा किया गया है इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह, जनसत्ता दल के युवा जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह राघव, विवेक सिंह, चंदन सिंह चौहान, मुकेश विक्रम सिंह, हर्षित सिंह, रिंकू, कुलदीप, दीपक सिंह, सत्येंद्र, आलोक, आदित्य, संजीव, रानू, शिवम पांडेय, आदर्श मणि शुक्ला, देवेश यादव अभिषेक पांडेय, शिवम, शिवा, नितिन शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।