लायंस क्लब ने गरीबों को बांटे कंबल

                लायन्स क्लब व लायन्स क्लब विशाल के तत्वाधान में लखनऊ रोड पर कंडौना गाँव मे गरीबो के लिए कैम्प लगाकर 101  कंबल और 1000 गर्म कपड़ों का वितरण किया गया ।
                भीषण ठंड में ग्रामीणों को राहत देने के उद्देश्य से क्लब के सदस्यों ने गांव में जाकर निःशक्त लोगों और गरीबों को 101 कंबल बांटे । क्लब सदस्यों ने महिलाओं के लिए गर्म शाल , बच्चों के लिए स्वेटर , युवाओं के लिए कोट-पैंट और लड़कियों के लिए 50 नए सलवार शूट वितरित किये गए। इस मौके पर कैम्प में सरला गुप्ता , निशि टंडन, कंचन, मधु गुप्ता, बीना, सोनी, मृदु , सुभाषनी श्रीवास्तव , नीरू गुप्ता , हरगोविंद सेठी , बालकृष्ण गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता एवं अखिलेश गुप्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम के आयोजन में डॉ टी पी सिंह ने विशेष सहयोग प्रदान किया । कड़ाके की ठंड में लायन्स क्लब और लायन्स क्लब विशाल के इस कैम्प के आयोजन में गर्म कपड़े और कम्बल पाकर ग्रामीण काफी खुश नजर आए।