पूर्णाहुति-भंडारे के साथ पूर्ण हुआ गीता जयंती समारोह, आर्ट ऑफ लिविंग पिहानी ने बांटे कम्बल

पिहानी- क्षेत्र के ग्राम धोबिया में आयोजित हुए 40वें गीता जयंती समारोह का बुधवार को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ समापन हो गया। समारोह के अंतिम दिन क्षेत्र व दूर-दराज से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अंतिम दिन की शुरुआत देव-पूजन और कथा से हुई। कथा के साथ-साथ कथावाचक मोहित कृष्ण पांडेय ने आध्यात्मिक विषयों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक तीनों क्षेत्रों में ईमानदारी से कार्यरत रहने वाला मनुष्य ही एक सफल जीवन जी पाता है। उन्होंने कहाकि आध्यात्म से हमें विवेक-बुद्धि की प्राप्ति होती है, वहीं सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने से हम भौतिक रूप से सम्पन्न होते हैं। इसी बीच उन्होंने विभिन्न दोहे और चौपाइयों की अर्थसहित व्याख्या भी की। तत्पश्चात नारायण बाबा के निर्देशन में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने प्रसाद पाया। वहीं आर्ट ऑफ लिविंग पिहानी के सदस्यों कुशी बाजपेई, अभिषेक वैश्य रिशु, अखिलेश बाजपेई, सत्यवीर सिंह रिंकू, अनु शर्मा, जयंत मिश्रा, संजीव तिवारी, मिंटू शुक्ला, गौरव कपूर, आदि ने वहां पधारे संतों को कम्बल वितरित किये।