बोर्ड की परीक्षा चुनाव की तर्ज पर करायी जायेगी – पुलकित खरे

                    आगामी 06 फरवरी 2018 से प्रारम्भ होने वाली बोर्ड परीक्षा में लगाये गये जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी । बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये कि आज ही अपने-अपने नामित विद्यालयों का भ्रमण कर वहां महिला/पुरूष शौचालय,विद्युत,पेयजल,कुर्सी,मेज,सी0सी0कैमरा आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा कर लें और जिन विद्यालयों में कमियां पायी जाये उन्हें संबंधित प्रधानाचार्यो के माध्यम से शीघ्र ठीक करायें ।
                     जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार बोर्ड की परीक्षा चुनाव की तर्ज पर कराया जायेगी और परीक्षा के दौरान विद्यालय के 100मीटर के अन्दर किसी प्रकार के वाहन नहीं खड़े होगें और न ही किसी प्रकार की कोई दुकान आदि खुलेगीं । उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को विद्यालयों के रूट चार्ट, प्रधानाचार्यो, कक्ष निरीक्षकों के नाम व मोबाइल नम्बर के अलावा कक्ष संख्या आदि कल तक उपलब्ध करा दी जायेेेें । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डा0 विपिन कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट वन्दिता श्रीवास्तव सहित सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे ।