नगरवासियों ने शीत लहर से बचाव हेतु जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी से पत्र के माध्यम से अलाव जलाने की मांग

रिपोर्ट- पी०डी०गुप्ता (कछौना, हरदोई):-  


शीतलहर के चलते ठिठुरन बढ़ने के कारण नगरवासियों ने जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि नगर पंचायत में अभी तक किसी भी जगह अलाव नहीं जल रहें हैं जिससे सड़क पर दिन रात काम करने वाले मजदूर, रिक्शा चालक व रेहड़ी लगानें वालों के साथ अंधेरा ढलते ही मुश्किल का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में आमजन शरीर को गर्म करने के लिए लकड़ी व अन्य सामग्रियों को जलाकर अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं परन्तु यह नाकामी साबित होती है।

दिसंबर से जनवरी माह के बीच ठण्ड काफी बढ़ जाती है, बीते वर्ष ठण्ड के प्रकोप से कई जानें भी जा चुकी हैं।अलाव को लेकर नगर पंचायत पतसेनी संजीदा नहीं दिखी इसलिये नगरवासियों ने पत्र के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों से नगर के मुख्य स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, मुसाफिर खाना, तारा मार्केट, बस स्टैंड, रेलवे फाटक, रेलवे स्टेशन, गाजू तिराहा व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने हेतु दीपक कुमार, जय हिंद जय भारत मंच के संयोजक परमेस्वर दयाल गुप्ता, धीरेंद्र कुमार गुप्ता, वीरू गुप्ता, तैयब अहमद, आलोक गुप्ता आदि ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।