सिद्धान्त सिंह
राजधानी लखनऊ में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया जिसमें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के मद्देनजर ज़िला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने अवध गर्ल्स पी0जी0 कालेज, चिल्ड्रेन पैलेस, म्युनिसिपल नर्सरी व लालबाग गर्ल्स इंटर कालेज स्थित मतदान केंद्र का मुआयना किया।
ज़िले में एक जनवरी 2022 तक वयस्क हो रहे सभी नए मतदाता आवेदन कर निर्वाचक नामावली में शामिल कराए मतदान पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत जनसामान्य की सुविधा हेतु बनाई गई सिंगल विंडो व्यवस्था की गई है। ताकि जनता को समस्या का निवारण तुरंत हो। इस मौके पर पहली बार वोटर बन रहे ।
युवाओं से जिला निर्वाचन अधिकारी ने बातचीत भी की तथा मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाएं बनाए जाने हेतु ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने ने जनपद के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं को अपने वोटर कार्ड में अपना नाम, पति/पिता, पता आदि निकट के मतदान स्थल पर जा कर तुरंत ठीक करा लें। ख़ासकर जो व्यस्क एक जनवरी को अट्ठारह वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में जरूर अंकित कराये। साथ ही जिन लोगो के नाम निर्वाचक नामावलियों में नहीं हैं, जल्द से जल्द आवेदन कर नाम अवश्य शामिल कराए।