फ़रार चल रहे दोनो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा जेल

कछौना (हरदोई) : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तीन माह पूर्व से संदिग्ध अवस्था में एक गायब महिला का शव कंकाल उसके ससुराल के परिजनों के खेत में मिला। पुलिस प्रशासन की कड़ी मेहनत के बाद मामले का खुलासा लगभग एक माह पूर्व में किया था।

बताते चलें कोतवाली क्षेत्र कछौना की ग्राम सभा बालामऊ निवासी श्याम शेखर की 30 वर्षीय पत्नी अलका उर्फ रागिनी 31 अक्टूबर 2019 को घर से लापता थी। जिसकी सूचना मायके पक्ष मृतका के भाई वंश कुमार ने मामले के संदेह के आधार पर विपक्षी श्याम शेखर, बहन मधाना, बड़े भाई बटानी व सुशील पुत्र नन्हेलाल के खिलाफ 300000 रुपये नगद व एक सोने की चेन दहेज के रूप में मांगने को लेकर प्रताड़ना की शिकायत की थी। परिजनों की माली हालत ठीक न होने के कारण ससुरालीजनों के मनमाफिक दहेज देने में असमर्थता जताई थी। जिसपर वंश कुमार की बहन अपने मायके पक्ष को दूरभाष पर अवगत कराती थी। यह लोग हमको काफी प्रताड़ित करते हैं, एक दिन हमारी हत्या कर देंगे। जिसके चलते बहन के ससुरालीजनों ने मिलकर वंश कुमार की बहन को हत्या कर उसकी लाश को गायब कर दिया था। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कछौना में धारा 364, 498ए० व 3/4 दहेज अधिनियम में मामला पंजीकृत किया गया था। 2 माह का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच पा रही थी। गोपनीय सूचना पर पड़ोसी महिला नीलम पत्नी मुंशी से कड़ी पूछताछ की गई। तब उसने मामले की जानकारी दी। गुरुवार की शाम कछौना पुलिस व एसओजी टीम ने श्याम शेखर के कुँए में पहुंचे पहुंचकर बताए गए स्थान पर खुदाई की। जिसमें मृतका का कंकाल एक माह पूर्व बरामद हुआ था । स्वजन ने मृतका के कपड़ों से अलका उर्फ रागिनी की पुष्टि की थी। मायके पक्ष की तहरीर पर कछौना पुलिस ने धारा 302, 304 बी, 498 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र नन्हेलाल व मदाना उर्फ मुक्तेश्वरी पुत्री हरदेव निवासी गण ग्राम बालामऊ पर मामला दर्ज किया गया था।

ज्ञात हो कि एक माह पूर्व से दोनों अभियुक्त फरार थे। बीती रात में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र नन्हेलाल व मधाना उर्फ मुक्तेश्वरी पुत्री हरदेव दोनों निवासी ग्राम बालामऊ कोतवाली का कछौना को गौसगंज मार्ग पर डबल नहर पुल के पास एक सफेद कलर की बोलेरो नंबर यूपी 30 वी०0270 सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। इस टीम में प्रभारी निरीक्षक हंसमती व उपनिरीक्षक ओ०पी० त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहें।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता