बीती रात अजुहा राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर पर चढ़ी बस, बाल-बाल बचे सभी यात्री

कौशांबी। जनपद कौशांबी में सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नवीन मंडी समिति गेट के पास बने डिवाइडर पर कानपुर से प्रयागराज को जा रही जीरो रोड डिपो बस की ब्रेक ना लगने के कारण डिवाइडर पर चढ़ गई। बस में बैठे सभी यात्री बाल बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन रात्रि गस्त में निकले चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय मय हमराही घटनास्थल पर पहुंच नागरिकों के सहयोग से बस में चढ़े यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरी बस में बैठा कर गंतव्य की ओर रवाना किया। घटना लगभग 23 मार्च की रात लगभग 9:30 बजे की है। हालांकि सभी बस में बैठे यात्री बाल बाल बच गए। किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट