जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र में रिस्तों का कत्ल हो गया। यहा कूड़ा डालने वाली जमीन को लेकर एक भाई ने दूसरे की गोली मारकर हत्या कर दी और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकला।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिलसन गांव में रामप्रसाद का पुत्र कल्लू उर्फ लालाराम 35 का अपने छोटे भाई रामकिशोर के साथ कूड़ा डालने वाली जमीन को लेकर सुबह विवाद हुआ था।उस समय तो गांव के लोगों की वजह से मामला सुलट गया लेकिन कुछ देर बाद शराब के नशे में होकर रामकिशोर ने पिता की लाइसेंसी रायफल उठा ली। वह अपने भाई के दरवाजे पर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।दो गोली कल्लू के लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई।आरोपी युवक हवा में फायर करते हुए भाग निकला।सूचना पाकर एसओ,सीओ भी मौके पर पहुंच गए।घटना से गांव में सनसनी फैल गयी है।