- दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत ।
- शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है एएनएम ।
- पाली बाईपास पर भुढ़िया के निकट हुआ हादसा ।
शाहाबाद- आमने सामने दो बाइकों की हुई भिडंत में एक नर्स की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएन एम इंद्रा त्रिवेदी अपने पति राकेश त्रिवेदी के साथ उपकेंद्र नरहाई ड्यूटी पर गई थी । शाम को वापसी के समय पाली बाईपास पर भुढ़िया के निकट उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गयी। जिससे इंद्रा व उनके पति राकेश गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया । जहां डाक्टरों ने उन मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पति राकेश त्रिवेदी का जिला असपताल मे इलाज चल रहा है।