आखिर कहाँ चूक रहा शासन और प्रशासन : नाम बदलकर कर जारी था जहरीले दूध का काला कारोबार

  • सण्डीला की दुर्गा इंटरप्राइजेज की अभिषेक डेरी में फिर पड़ा छापा
  • सण्डीला से कानपुर, जलेसर, कासगंज, सीतापुर आदि जगहों पर होती थी दूध की सप्लाई
  • सरायमारूफपुर में सील गोदाम में 651 बोरी स्किम्ड मिल्क पाउडर व 560 लीटर रिफाइंड ऑयल बरामद
  • एसडीएम ने कार्यवाही करते हुये डेरी का कराया सम्पूर्ण विद्युत कनेक्शन का विच्छेदन
  • जीएसटी लायसन्स खत्म करने के लिये विभागीय अधिकारियों को भेजी संस्तुति
  • टैंकर ड्राईवर गिरफ्तार,लाइसेंस निरस्त करने की एआरटीओ को संस्तुति
  • 2009 में पड़ा था छापा, मिश्रा डेयरी के नाम से होता था संचालन ।

हरदोई की सण्डीला के दुर्गा इंटरप्राइजेज की अभिषेक डेरी में वर्षो से सफेद दूध का काला कारोबार चल रहा है।मिश्रा दूध डेयरी के नाम से संचालित डेयरी का नाम बदलकर अभिषेक दूध डेयरी के नाम से संचालन हो रहा था।एक बार फिर प्रशासनिक  अमले ने छापा डालकर भारी मात्रा में सिंथेटिक सामान बरामद किया है।डेयरी के विधुत कनेक्शन को काटकर जीएसटी अधिकारियो को भी सूचना दी गयी है।

सण्डीला के औद्योगिक छेत्र में चल रही इस डेयरी में वर्ष 2009 में भी तत्कालीन एसडीएम संतोष राय ने छापा मारा था जिसने में दूध की जांच रिपोर्ट फेल निकली थी।रिपोर्ट में रिफाइंड,हाइट्रोजन पराक्साइड,ग्लूकोस आदि हानिकारक तत्वों की हुई थी पुष्टि होने के पाश्चत दिसम्बर 2009 में मिश्रा डेरी इंडस्ट्रीज के संचालक नवीन मिश्रा पर एफआईआर दर्ज हुई थी।एफआईआर के पाश्चत डेरी संचालको ने नाम बदलकर अभिषेख डेरी के नाम से व्यपार शुरू कर दिया।अप्रेल 2017 में तत्कालीन एसडीएम अशोक प्रताप सिंह व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा ने छापा मारकर लगभग 41 लाख रुपये का मिलावटी समान बरामद किया था।दोनों मामलों में सख्त कार्यवाही न होने पर डेरी संचालक ने व्यपार को चालू रखते हुए मिलावटी समान रखने के लिये किराये पर गोदाम ले लिये थे।
वही इसी माह 16 फरवरी को एफएसडीए की एसिस्टेंट कमिश्नर शशि पांडे ने छापेमारी के बाद नमूना फेल होने पर 17 फरवरी को डेरी संचालक दोनों भाईयों नवीन मिश्रा व योगेश मिश्रा पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।इसी दिन देर रात डेरी कर्मियों से पूछतांछ में इलाके के मौलवी खेडा व सरायमारूफपुर में गोदाम होने की जानकारी मिली।जानकारी पाकर छेत्रीय एफएसओ व पुलिस ने मौलवी खेडा में 500 बोरी स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद किया और दूसरा गोदाम सील कर दिया।आज एसडीएम ने गोदाम का ताला तुड़वाया जिसमे 651 बोरी मिल्क पाउडर व 14 कैन में 560 लीटर रिफाइंड तेल मिला।इसके अलावा रिफाइंड ऑयल के खाली पीपे भी मिले।इस बीच एसडीएम सण्डीला आशीष कुमार सिंह ने डेरी का बिद्युत कनेक्शन सम्पूर्ण रूप से कटवा कर जीएसटी लायसन्स कैंसिल करने के लिये बिभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी।सूत्रों की माने से दुर्गा इंटरप्राइजेज का बोर्ड की फर्जी लगा है और डेरी का संचालन अभिषेख डेरी नाम से किया जा रहा है, आखिर वर्षो से चल रहे अवैध कारोबार पर बिभागीय अफसरों सवालिया निशान उठ रहे है।