जरीफनगर थाना क्षेत्र के दादरा जंगल में अज्ञात महिला के शव मिलने की घटना का पुलिस ने किया ख़ुलासा अवैध सम्बन्धों के विरोध में की गयी थी हत्या

28.07.2019 को थाना जरीफनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम दादरा के पास ईख के खेत में एक महिला उम्र करीब 22 वर्ष का अज्ञात शव मिला जिसका स्थानीय पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया तथा शिनाख्त हेतु गस्ती तलाश जारी की गयी थी लेकिन 72 घन्टे बाद भी शिनाख्त न होने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया गया ।

उपरोक्त घटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा संज्ञान लेते हुए सूचना तंत्र विकसित कर अत्याधुनिक संसाधनों व पारम्परिक अभिसूचना संकलन (Criminal Intelligence) के माध्यम से निकट पर्यवेक्षण में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जिसमें अज्ञात मृतका की पहचान पप्पी पुत्री शिशुपाल निवासी ग्राम पन्हेरी थाना पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ के रूप में हुई ।

मृतका के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा सूचना दिये जाने पर दिनांक 04.08.2019 को मृतका के ममेरे भाई भूरे पुत्र रक्षपाल निवासी ग्राम मालपुर ततैरा थाना जरीफनगर जनपद बदायूं द्वारा स्थानीय थाना जरीफनगर पर दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 188/19 धारा 302/201/34/120बी भादवि बनाम 1. शिशुपाल सिंह पुत्र खेम सिंह, 2. दीप सिंह पुत्र खेम सिंह, 3. खेम सिंह पुत्र नेम सिंह नि0गण ग्राम पन्हेरा थाना पाली जनपद अलीगढ पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना जरीफनगर द्वारा की जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के अंदर ही नामित अभि0गण मृतका के पिता शिशुपाल, चाचा दीप सिंह एवं दादा खेम सिंह उपरोक्त को दहगंवा-सिरसा रोड थानाक्षेत्र जरीफनगर से गिरफ्तार कर लिया गया । गहनता से की गयी पूछताछ में गिरफ्तार अभि0गणg द्वारा बताया गया कि मृतका पप्पी एवं हमारे गांव के ही शादीशुदा व्यक्ति जिसके तीन बच्चे भी है, से अवैध सम्बन्ध चल रहे थे । काफी समझाने के बाद भी पप्पी नही मानती थी और कई बार छिप-छिपाकर उसके साथ चली जाती थी । इससे हमारी व हमारे परिवार वालों की काफी बेइज्जती होती थी । हम लोगो नें दिनांक 26.07.2019 को ग्राम मालपुर ततैरा में रहने वाले रिश्तेदार रक्षपाल के घर रह रही पप्पी को बोलेरो गाडी नं0 UP24W 4705 से ले जाते हुए रास्ते में ही गला दबाकर हत्या कर दी । शव को ठिकाने लगाने ले जा रहे थे कि तभी दहगंवा चौराहे पर पुलिस चैकिंग होने के कारण दहगंवा रोड पर ही ईख के खेत में शव को फैंक दिया । पुलिस को जानकारी न हो इसलिये हमने अपने यहां के थाने पाली जनपद अलीगढ में मृतका पप्पी की गुमशुदगी दर्ज नही करायी थी । आज हम लोग जरीफनगर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की खबर लेने आये थे कि आपने गिरफ्तार कर लिया । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उक्त अभि0गण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

गिरफ्तार अभि0गण- 1. शिशुपाल सिंह पुत्र खेम सिंह, 2. दीप सिंह पुत्र खेम सिंह, 3. खेम सिंह पुत्र नेम सिंह नि0गण ग्राम पन्हेरा थाना पाली जनपद अलीगढ ।
विवरण पुलिस टीम- 1. प्रभारी निरीक्षक थाना जरीफनगर पंकज लवानियां, 2. उ0नि0 अमरपाल सिंह, 3. है0कां0 259 राजेश प्रताप, 4. कां0 1442 अजय कुमार थाना जरीफनगर जनपद बदायूं ।