बदायूं के श्री राम नगर कालोनी में अर्चना भगोलीवाल के आवास पर तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बहनों ने सुहाग से संबंधित खेल प्रतियोगिता ,तंबोला जैसे मनमोहक खेलों द्वारा तीज का आनंद लिया।
इसमें डॉ उमा सिंह गौर मिसेज तीज चनी गयी । साथ ही द्वितीय स्थान पर ऊषा रस्तोगी चुनी गयीं। सभी बहनें हरे रंग में खूबसूरत लग रही थी मानो प्रकृति धरा पर अवतरित हो गयी हो । गेम में विजयी रहीं युक्ता ग्रोवर,रितु साहू, वीना सक्सेना,सोनम गुप्ता, अर्चना सक्सेना। इस मौके पर दर्शन साहू, शालिनी, हेमा वैश्य, माधुरी सक्सेना,छाया गुप्ता,ऊषा ग्रोवर, सुमन अरोरा, लक्ष्मी मिश्रा, अर्चना शर्मा आदि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
ं