व्यवसाय से जुड़ कर अपनी आर्थिक स्थित मजबूत कर सकें : आनन्द कुमार 

                    जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई हरदोई की ओर से उ0प्र0 कौशल विकास मिशन सप्ताह समारोह के अवसर पर आज विकास भवन परिसर से कौशल विकास जागरूकता रैली को प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री कुमार ने कहा कि कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत अधिक से अधिक युवक और युवतियों को जोड़ा जाये और उन्हें गुणवत्ता परक प्रशिक्षण देकर अच्छे व्यवसाय करने के लिए प्रेरित भी किया जाये ताकि युवक और युवतियां अपने व्यवसाय से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थित मजबूत कर सके और अपने परिवार का उचित भरण पोषण कर सकें ।
                   इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डा0 संजय कुमार ने अवगत कराया कि कौशल विकास मिशन के तहत जनपद में व्यापक स्तर पर युवक/युवतियों को जोड़ा जा रहा है तथा उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण विभिन्न विधाओं में देकर स्वयं के रोजगार स्थापित करने में सहयोग किया जा रहा है साथ ही कम्प्यूटर आदि में विशेष योग्यता रखने वाले लाभार्थियों द्वारा सरकारी एवं गैर संस्थाओं में भी योगदान दिया जा रहा है । रैली विकास भवन से कलेक्ट्रेट परिसर , रोडवेज बस स्टेशन, नुमाइस चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा , सिनेमा चौराहा होते हुए राजकीय आईटीआई परिसर में समाप्त हुई । रैली में एमआईएस प्रबन्धक प्रीती सिंह, शशिकान्त सिंह, कार्यालय सहायक सर्वदेव नारायण, अनुचर अरविन्द कुमार एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता जिला समन्वयक पिन्टू कुमार यादव , अनूप पूरी, त्रिलोचन मिश्रा, हिना चौहान, मोसीन खां आदि लोगो द्वारा लिया रैली में भाग लिया गया ।