हरदोई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल को लेकर सोशल मीडिया फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज नगर पालिकाध्यक्ष व सपाई एसपी से मिले और मामले में सम्बंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की।
हरदोई में सपा सांसद नरेश अग्रवाल के लिए अभद्र टिप्पणी की गई। यह टिप्पणी फ़ेसबुक पर जनता की आवाज नामक फेसबुक पेज से पोस्ट हुई है। अभद्र टिप्पणी हाल ही में निर्वाचित हुए नगर पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर की गई है। यह टिप्पणी जैसे ही वायरल हुई तो लोगों में आक्रोश बढ़ गया। इस पोस्ट के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष पर भी अभद्र टिप्पणी की गई। इस बात से नाराज पालिकाध्यक्ष और सपाई एसपी विपिन कुमार मिश्र से मिले और मामले में कठोर कार्यवाही की मांग की। हालांकि सुखसागर ने माना कि किसी मानसिक दिवालिया पन के व्यक्ति ने यह कृत्य किया जो ठीक नही है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए गए है और कार्यवाही की जाएगी।