वनटंगिया ग्रामों में आँगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण हेतु 36 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति

जनपद महराजगंज के वनटंगिया ग्रामों में 18 आँगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण के लिए शासन द्वारा रुपए 36 लाख धनराशि की वित्तीय स्वीकृत दी गई है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति आँगनबाड़ी केन्द्र के लिए 2 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस प्रकार 18 केन्द्रों के लिए 36 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।