लाॅकडाउन का उल्लङ्घन करने पर कैश वैन सीज़

बदायूँ :जिलाधिकारी कुमार प्रशांत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्रों का भ्रमण करने एवं चैकिंग के दौरान निर्धारित मानक पूर्ण न करने पर कैश वैन व उससे सम्बन्धित चालक/गार्ड के विरुद्ध कार्रवाई की गई ।

जिलाधिकारी कुमार प्रशांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हॉटस्पॉट क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा सभी को अपने घरों में रहते हुए लॉकडाउन का पालन करने हेतु अपील की गयी । ड्यूटी पर तैनात समस्त अधि0/कर्म0गण को सावधानीपूर्वक ड्यूटी करने हेतु भी निर्देशित किया ।

उक्त के दौरान ही पंजाब नेशनल बैंक लाबेला चौक थाना सिविल लाइन बदायूं चेस्ट से कैश लेकर अन्य बैंको में वितरण हेतु जा रही कैश वैन UP41T 4894 को जालंधरी सराय चौराहे पर चैक किया गया जिसमें बिना वैध प्रपत्रों के पाये जाने पर उपरोक्त कैश वैन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया तथा निर्धारित मानक पूर्ण न करने व लापरवाही बरतने पर कैश वैन के चालक एवं सुरक्षा गार्ड के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पंजाब नेशनल बैंक के सम्बन्धित अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गयी ।