कई बैंकों के साथ धोखा-धड़ी मामले में जारी जांच के सिलसिले में सीबीआई ने रोटोमैक पेन के मालिक विक्रम कोठारी और उनके पुत्र राहुल कोठारी को गिरफ्तार कर लिया है । सीबीआई ने धोखाधड़ी का यह मामला बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर दर्ज किया था । सीबीआई ने इन दोनों से एक दिन पूर्व नई दिल्ली में अपने मुख्यालय पर पूछताछ की थी । कानपुर में विक्रम कोठारी से उनकी कम्पनी और आवास पर भी पूछताछ की गई थी । इन पर आरोप है कि इन्होंने जिस काम के लिए ऋण लिया था उसे दूसरे कार्यों में खर्च किया ।
Related Articles
उच्चतम न्यायालय का अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के फैसले पर रोक लगाने से इंकार
April 3, 2018
0
20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
August 16, 2020
0
पकड़ा गया सगे भाई का हत्यारा
February 24, 2018
0