देशी तमंचे सहित एक युवक गिरफ़्तार 

           सण्डीला नगर क्षेत्र में स्थित काशीराम कालोनी के पास से गुरुवार की रात करीब दो बजे पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देसी तमंचे व दो कारतूसो सहित गिरफ्तार किया है।
        ज्ञात हो कस्बा चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र प्रताप सिंह रात्रि में अपने साथियों के साथ नगर व आस पास के क्षेत्रो में गश्त कर रहे थे तभी एक व्यक्ति काशी राम कालोनी के पास उन्हें कुछ संदिग्ध हालत में दिखा पुलिस की जीप को देखकर वो उलटे पाव भागने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस की टीम हरकत में आयी और अपने साथियों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए तभी उन्होंने उस व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया और अपने साथ कोतवाली ले आये पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रमाकान्त पुत्र रामदास निवासी शादीपुर थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव बताया है।